PM Kisan 20th Installment New Update – अगर आप भी उन करोड़ों किसानों में से एक हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस बार थोड़ा इंतजार जरूर लंबा हो गया है, लेकिन राहत की बात ये है कि अब किस्त जारी होने की तारीख सामने आ चुकी है।
- BPSC 71st Mains Exam 2025: Complete Details, Registration Process & Preparation Guide
- 20वीं किस्त की तारीख: कब आएगा पैसा?
- BPSC 71st Mains Exam 2025: Complete Details, Registration Process & Preparation Guide
- किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
- ऐसे चेक करें – लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
- BPSC 71st Mains Exam 2025: Complete Details, Registration Process & Preparation Guide
- ऐसे करें Beneficiary Status चेक – मोबाइल नंबर से
- लिस्ट में नाम नहीं है? ये करें
- 12वीं पास बेटियों के लिए सरकार का तोहफा! फ्री में मिलेगी स्कूटी – जल्दी करें आवेदन Free Scooty Yojana 2025
- योजना का मकसद और फायदे
तो चलिए, जानते हैं कि 20वीं किस्त कब आएगी, किसे मिलेगी और किन कारणों से कुछ किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा। साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
20वीं किस्त की तारीख: कब आएगा पैसा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है – हर 4 महीने में ₹2000। पिछली यानी 19वीं किस्त 20 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है।
पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह किस्त जून के आखिरी सप्ताह में आएगी। लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में ही सभी पात्र किसानों के बैंक खाते में ₹2000 की राशि भेज दी जाएगी।
कुछ राज्यों में तो इस बार दो किस्तों (19वीं और 20वीं) को मिलाकर ₹4000 भी आने की संभावना है, खासकर उन किसानों के लिए जिनकी पिछली किस्तें किसी वजह से अटकी रह गई थीं।
किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
अगर आप इस योजना के रजिस्टर्ड लाभार्थी हैं लेकिन अब तक आपने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है, तो सावधान हो जाइए। बिना e-KYC के इस योजना का लाभ अब नहीं मिलेगा।
नहीं मिलेगा फायदा इनको:
- जिनकी e-KYC अपडेट नहीं हुई है
- जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हैं
- जिनका बैंक खाता बंद हो गया है या निष्क्रिय है
- जिनके दस्तावेज़ों में गड़बड़ी है (जैसे नाम की स्पेलिंग अलग)
क्या करें?
- नजदीकी CSC सेंटर जाकर या pmkisan.gov.in वेबसाइट पर OTP के जरिए e-KYC पूरा करें
- आधार से मोबाइल नंबर जुड़वाएं
- अपने बैंक खाते की स्थिति चेक करें
ऐसे चेक करें – लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आप इस बार किस्त पाने वाले हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- मेनू में “Farmers Corner” सेक्शन पर क्लिक करें
- वहां “Beneficiary List” पर क्लिक करें
- अब आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी है
- फिर “Get Report” पर क्लिक करें
- लिस्ट में अपना नाम खोजें
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो समझ लीजिए कि आपके खाते में जल्द ही किस्त आने वाली है।
ऐसे करें Beneficiary Status चेक – मोबाइल नंबर से
- वेबसाइट पर जाएं
- “Beneficiary Status” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें
- OTP आने के बाद वेरिफाई करें
- स्क्रीन पर आपका पेमेंट स्टेटस दिखेगा
लिस्ट में नाम नहीं है? ये करें
अगर आपने पहले आवेदन किया था लेकिन इस बार आपका नाम लिस्ट में नहीं दिख रहा, तो घबराएं नहीं। हो सकता है कोई दस्तावेज अधूरा रह गया हो या फिर KYC की प्रक्रिया पूरी न हुई हो।
क्या करें:
- अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर आवेदन की स्थिति चेक कराएं
- अगर ज़रूरत हो तो नए सिरे से आवेदन करें
- 14420 या 155261 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद लें
योजना का मकसद और फायदे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य है छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना ताकि वे खेती-किसानी में आने वाले खर्चों को बिना किसी दबाव के पूरा कर सकें।
मुख्य फायदे:
- सालाना ₹6000 सीधा बैंक खाते में
- बिना किसी दलाल या बिचौलिए के DBT (Direct Benefit Transfer)
- हर 4 महीने में ₹2000 की राशि
- खेती में मदद और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त को लेकर किसान भाइयों की उम्मीदें अब रंग लाने वाली हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी की जाएगी और जिन किसानों की e-KYC पूरी है, उनके खाते में पैसे सीधा ट्रांसफर होंगे।
अगर आपने अब तक KYC नहीं करवाई है, तो जल्दी करवा लें ताकि किसी किस्त का नुकसान न हो। साथ ही लिस्ट में नाम चेक करना ना भूलें।







